गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी में एक बेटे ने मां की मारपीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद बिस्तर पर शव रखकर ऊपर से चादर से ढक दिया और फिर ताला बंद कर फरार हो गया। एक दिन तक दरवाजा नहीं खुलने पर मंगलवार की रात में आसपास के लोगों को संदेह हुआ तो फिर पुलिस को घटना की सूचना दिए। मंगलवार की रात दो बजे के करीब पहुंची शाहपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। आरोपित बेटा अब भी फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। उधर, घटना की सूचना पर कुछ रिश्तेदार भी घर पहुंच गए थे। घटना की वजह गांव की जमीन को मां द्वारा बेचे जाने से मना करना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर मीठाबेल के मूल निवासी रामाधर दुबे शुगर मिल में काम करते थे। रिटायर होने के बाद शाहपुर इलाके के आवास वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.