पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदिनीनगर नगर निगम के शाहपुर मोहल्ला में शिव-दुर्गा मंदिर के समीप स्थित स्वर्गीय अरुण सिन्हा के बंद घर के दरवाजा का ताला तोड़कर 85 हजार रुपये नगद और 15 लाख रुपये के जेवर की चोरी कर ली गई है। स्व अरुण सिन्हा के परिवार के सदस्य प्रतीक कुमार सिन्हा ने चैनपुर थाना में घटना की सूचना दी है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्रतीक कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वर्गीय अरुण सिन्हा की दो पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी मेदिनीनगर के पुलिस लाइन रोड निवासी प्रतीक कुमार सिन्हा से तथा दूसरी की शादी रेड़मा निवासी मनोज श्रीवास्तव से हुई है। दोनों पुत्रियां अपने-अपने परिवार के साथ कभी ससुराल तो कभी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.