आरा, फरवरी 22 -- शाहपुर। शाहपुर बीस सूत्री कार्यालय में रविवार को आयोजित जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। छह प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में आने से उपजे तनाव व गहमागहमी की स्थिति को देखते हूए निर्वाची पदाधिकारी राधाकृष्णन उर्फ झूलन गोंड और पर्यवेक्षक संजय कुमार को स्थगित करने का निर्णय करना पड़ा। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना जिला जदयू अध्यक्ष व कार्यलय को दे दी गई है। वहीं चुनाव में दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है और चुनाव नहीं कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी और पर्यवेक्षक को जिम्मेदार ठहराया है। निर्वाची पदाधिकारी ने उम्मीदवार की संख्या अधिक होने और तनाव व्याप्त रहने के कारण आम सहमति नहीं बन पाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.