पटना, अप्रैल 26 -- शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर बगीचा में शुक्रवार को दोपहर बिंद टोली में अगलगी में 11 लोगों झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। जिसमें एक गाय झुलसने से जख्मी हो गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि निरंजन कुमार ने बताया कि दोपहर में रूपन महतो के घर पीछे से आग की लपट उठी। पछुआ हवा तेज रहने से देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। सूचना पाकर अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक अगलगी में संजू देवी, हुदा महतो, शत्रुघ्न महतो, विद्या देवी, किरण देवी, रामनाथ महतो समेत अन्य लोगों का झौपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। अगलगी में महेश महतो का गाय झुलसने से जख्मी हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.