गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर के गीता वाटिका क्षेत्र में मां-बेटी की हुई सनसनीखेज दोहरी हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पड़ोस में रहने वाले रजत नामक युवक ने लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी और गहने बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि रजत अक्सर पीने-खाने के बहाने घर में आ जाता था। घटना वाली रात भी वह इसी बहाने घर में घुसा और पीने के बाद मौका देखकर पैसा और गहने लेकर भागने की योजना बनाई थी। लेकिन मां विमला पीने के बाद भी पूरी तरह होश में थीं। उन्होंने रजत की हरकत पर विरोध किया तो उसने घर में मौजूद हथौड़ी से उनकी हत्या कर दी। इसी दौरान बेटी ने आरोपी को पहचान लिया। पकड़े जाने के डर से रजत ने उसकी भी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात क...