दरभंगा, मार्च 11 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर प्रखंड की ओझौल पंचायत के शाहपुर के रहने वाले तीन अग्निपीड़ित परिवारों को बहादुरपुर सीओ निश्चल प्रेम ने प्रखंड उपप्रमुख मनोज कुमार सिंह व राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में 12 हजार रुपए का चेक व पॉलीथिन शीट दी। इसमें शत्रुघ्न सहनी की पत्नी चंदा देवी, महेंद्र सहनी की पत्नी सीता देवी व सोनू कुमार सहनी की पत्नी चांदनी कुमारी शामिल हैं। चेक लेने के बाद अग्निपीड़ितों ने कहा कि सरकारी मदद मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.