आरा, जनवरी 2 -- जगदीशपुर, निसं। शाहपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले मैदानी योद्धाओं के सम्मान में चार जनवरी को शाहपुर प्रखंड परिसर समारोह का आयोजन किया जायेगा। भाजपा विधायक राकेश रंजन ओझा की मेजबानी में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में गठबंधन के उन तमाम चेहरों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बूथ स्तर तक कार्य किया है। इसका आयोजन वीर विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से किया गया है। इसमें भाजपा, जदयू सहित एनडीए के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया है। ट्रस्ट के सचिव सुमन राय ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.