नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- शाहदरा जीटी रोड से कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन तक स्वामी दयानंद मार्ग पर जाम घटाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) समस्या का समाधान करने के लिए इस रोड से चार रेड लाइट हटाकर उसे सिग्नल फ्री करने जा रहा है। वहां पर यू-टर्न बनाए जाएंगे, जिससे रोड का ट्रैफिक संचालित होगा। ऐसे में वाहन बिना रुके निकल सकेंगे। इस मार्ग से प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन निकलते हैं। मार्ग पर बिहारी कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर, स्वर्ण सिनेमा और विश्वास नगर के पास रेड लाइट है। प्रत्येक के बीच 200 से 250 मीटर का फासला है। यह रेड लाइटें वाहन चालकों की राह में बाधा बनी हुई थीं। थोड़ी दूर चलकर ही वाहन चालकों को रुकना पड़ता है। इसकी वजह से रोड पर रोज लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। लंबे समय से इस हिस्से को जाम मुक्त बनाने की मांग की जा रही थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.