नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली, व.सं। दिल्ली नगर निगम ने शाहदरा में संयुक्त कार्यवाही के जरिए श्री राम कॉलोनी खजूरी चौक से अभियान के तहत शनिवार को अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अनधिकृत रूप से रेहड़ी लगाने वालों और दुकानदारों ने विरोध किया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, एमसीडी के सिटी सदर पहाडगंज जोन ने पुल मिठाई और आजाद मार्केट इलाके में अतिक्रमण हटाया अभियान के दौरान 245 वस्तुएं जब्त और सड़क किनारे अवैध रूप से बनी 40 झुग्गियों को हटाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...