लखनऊ, फरवरी 16 -- शाहजहांपुर में श्रीराम चंद्र मिशन आश्रम के 50वें वार्षिक समारोह को देखते हुए रेलवे ने 10 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव 18 फरवरी से दो मार्च तक करने का निर्णय लिया है। इनका ठहराव दो मिनट के लिए किया जाएगा। इन ट्रेनों में डिब्रूगढ़-लालगढ़, वाराणसी-बरेली, प्रयागराज-बरेली, लखनऊ-मेरठ सिटी, वाराणसी-जम्मूतवी, लखनऊ मेल, न्यू दिल्ली-राजगीर, लालगढ़-डिब्रूगढ़ और मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...