बरेली, फरवरी 6 -- भमोरा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शाहजहांपुर से चोरी की गई दो बाइकों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर ने बताया कि वह बुधवार रात पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना उन्होनें खंडहर ईंट भट्ठा परिसर में एक युवक दो बाइकों के साथ बंदी बना लिया। उसने अपना नाम लालाराम निवासी तजपुरा थाना भमोरा बताया है। उसने बताया कि दोनों बाइक जिला शाहजहांपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से अपने साथी गुड्डू के साथ चोरी की थी। जिन्हें गुड्डू के घर में छिपा दिया था। दोनों की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी और चेसिस नंबर खराब कर दिए थे। कुछ दिन बाद गुड्डू किसी मामले में जेल चला गया था। वह जेल से लौट कर आया तो चोरी की बाइक बेचने का प्लान तैयार किया। गुड्डू ने उसे बताया कि वह दोनों बाइक खंडहर पड़े विकास के भट्ठे में ल...