शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- शाहजहांपुर। शहर में जाम की समस्या ने लोगों को परेशान कर रखा है। प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में यातायात ठप जैसा रहा, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय केरूगंज क्षेत्र में दिलेरगंज जाने वाले मार्ग पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए जाने से लंबा जाम लग गया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। उधर, अंटा घर वाला चौराहा सुबह से ही जाम से जूझता रहा। यहां चल रही खोदाई के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे वाहन फंसते रहे। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तैनात होने के बावजूद स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिखा। बार-बार जाम लगने से एंबुलेंस और जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित पार्किंग और अधूरे सड़क कार्य के चलते जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.