सहारनपुर, जनवरी 29 -- सरसावा माघ मास की मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए गांव, देहात के अलावा हरियाणा राज्य की सीमा से सटे गांव के लोग भी हजारों की संख्या में यमुना घाट पर स्नान करने के लिए आते हैं। इस अवसर पर यमुना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पुण्य कर्म के लिए जुटती है। लेकिन यमुना घाट पर व्यवस्था चौपट है। हर तरफ गंदगी पसरी हुई है इसलिए बुधवार को श्रद्धालु श्रद्धा विश्वास की डुबकी नहीं लगा पाए। यूपी हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर विभिन्न अवसरों पर दोनों प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। बुधवार को श्रद्धालुओं की आस्था को उसे समय भारी ठेस पहुंची जब वे स्नान करने के लिए आए, लेकिन घाट के चारों ओर गंदगी के अंबार लगे मिले तथा यमुना भी तट से बहुत दूर बहती नजर आई। प्रदीप सैनी, राजकुमार, पंडित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.