शाहजहांपुर, मार्च 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर में बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान शुक्रवार को पुलिस कई जगह बेकाबू हो गई और लाट साहब पर जूते चप्पल फेंक रहे लोगों पर लाठी फटकारी। सबसे पहले खिरनीबाग रामलीला मैदान के पास पुलिस का सब्र टूट गया। जूते चप्पल फेंक रहे लोगों को दौड़ाया, वह तो भाग गए, लेकिन पुलिस ने अपना गुस्सा बाइक सवार निर्दोष लोगों पर लाठियां भांज कर उतारा। पुलिस द्वारा लाठी फटकारने के बाद भगदड़ मच गई, कई लोग गिर कर चोटिल हो गए। वहीं पुलिस का दूसरी बार सब्र का बांध घंटाघर पर टूटा। घंटाघर पर बड़े लाट साहब का जुलूस पहुंचने पर पुलिसकर्मी अचानक से उग्र हो गए और वह लाठियां फटकारने लगे। जुलूस देख रहे लोगों पर पुलिस कहर बन कर टूटी। जो लोग किनारे खड़े होकर जुलूस देख रहे थे, उन्हें भी पुलिस ने जमकर पीटा। यहां भी भगदड़ मच गई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.