पटना, जनवरी 4 -- शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एरई गोपाल टोला गांव में शुक्रवार की रात हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने होमगार्ड अबलेश और उसके भांजे कमलेश को कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर होमगार्ड की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पहले की दुश्मनी को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसके पति और भांजे को जानबूझकर फंसाया है। उसने थाने की पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि घर में घुसकर बच्चों के साथ मारपीट की गई। होमगार्ड की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति ड्यूटी से घर आ रहे थे तो उन पर गोली चलाई गई। गोली चलाने वालों ने ही पुलिस को सूचना दी। गोलीबारी करने का आरोप उनके परिवार पर ही लगा दिया गया। उसके बाद शाहजहांपुर पुलिस आई और घर में सो रहे भांजे को उठाकर ले गई। इसी मामले मेरे पति को भी पुल...