शाहजहांपुर, दिसम्बर 3 -- शाहजहांपुर। मथुरा में सत्संग सुनकर लखीमपुर खीरी लौट रहे श्रद्धालुओं की बस बुधवार तड़के शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे ददरौल मोड़ के पास डिवाइडर से जा टकराई। अचानक हुए इस हादसे ने नींद में बैठे यात्रियों के बीच चीखपुकार मचा दी। हादसा बुधवार सुबह पांच बजे हुआ, जिसमें लखीमपुर खीरी के चेलहुआ गांव निवासी भगवती प्रसाद मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए। बस मथुरा के जयगुरुदेव आश्रम से सत्संग सुनकर वापस लखीमपुर जा रही थी। जैसे ही वाहन ददरौल मोड़ के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित हो गई और जोरदार आवाज के साथ हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे की सीटों पर बैठे यात्री बुरी तरह पलट गए और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही ददरौल चौकी पुलिस और कांट थाने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.