शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन से लगभग तीन सौ मीटर दूर आलू भुनने की दुकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में ई- रिक्शा चालक घायल अवस्था में परिजनों को मिला। परिजन घायल मनोज को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन मनोज के शव को लेकर मोहल्ला मघई टोला चले गए। परिजनों का आरोप है कि मनोज के शरीर पर कमर के पास चोट के बड़े निशान है। जब मनोज देर तक घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ललिता का फोन मनोज के पास आया। मनोज ने लड़खड़ाती आवाज में बताया कि कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जिसके चलते मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.