हरदोई, फरवरी 19 -- शाहाबाद। लखनऊ-पलिया राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से शाहाबाद कस्बे के गढ़ी चांद खां निवासी राजमिस्त्री की मौत हो गई। शाहाबाद थानाक्षेत्र के गढ़ी चांद खां निवासी 55 वर्षीय शिवचरण बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। शाहजहांपुर के थानाक्षेत्र सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम सूरतपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने के बावजूद टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवचरण की मौके पर मौत हो गई। मृतक अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। इससे पहले भी शाहाबाद मंडी गेट, अल्लाहपुर तिराहा, पाली, पिहानी और साड़ी मार्ग समेत कई स्थानों पर सड़क हादसे हो चुके हैं। फोरलेन मार्ग पर ब्लॉक चौराहा, तहसील, कोतवाली और मुंसिफ कोर्...