शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- शाहजहांपुर। सदर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड को जाने वाली सड़क पर शराब की दुकान के सामने नाले में बुधवार को एक युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटना के बाद इलाके में भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.