शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायकों पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ान और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को शाहजहांपुर जनपद में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रचनात्मक संस्था 'संकल्प' के तत्वावधान में खिरनी बाग स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल उद्यान में हवन, पुष्पांजलि और भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक चले कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया, जिसके बाद शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि काकोरी के शहीदों का बलिदान देश की आज़ादी की लड़ाई में मील का पत्थर रहा है और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.