हरदोई, फरवरी 11 -- पाली। शाहजहांपुर के रौजा निवासी एक युवक ने अपनी दादी के घर पर संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां मोहिनी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ काफी समय से शाहजहांपुर के रौजा में रहती हैं। सास बिट्टन पाली थाना क्षेत्र के पैतृक गांव कछेलिया में रहती हैं। बेटा विकास सोमवार को अपनी दादी के घर आया था। बुधवार सुबह कमरे के अंदर विकास का शव गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार, विकास नशे का आदी था और आशंका है कि उसने नशे में यह कदम उठाया है। मृतक की छोटी बहन ज्योति ने बताया कि भाई अभी अविवाहित था। पिता शाहजहांपुर में सब्जी मंडी में चौकीदार हैं। इससे पहले छोटे भाई की मौत बीमारी से हो चुकी है। थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर ...