शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- खुटार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक डबल डेकर बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह दुर्घटना पूरनपुर रोड पर नवदिया मणिकांत गांव के पास हुई, जहां बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के वक्त बस पंजाब के लुधियाना से बहराइच की ओर जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर खुटार पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। प्राथमिक जानकारी में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों के चोटिल होने की बात सामने आई, हालांकि पुलिस प्रशासन ने घायलों की संख्या कम बताई है। सभी घायलों को तत्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.