प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शाहगंज सब्जी मंडी में गुरुवार की शाम निर्माणाधीन बेसमेंट पर अचानक बगल की मस्जिद की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए थे, जबकि अन्य दो मजदूरों की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चला। पुलिस, एनडीआरएफ व नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाया। हालांकि, किसी भी अन्य मजदूर के मलबे के नीचे नहीं दबे होने की पुष्टि होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शाहगंज सब्जी मंडी निवासी कोटेदार हबीब का सौदागर की मस्जिद से सटा पुराना मकान था। हबीब इन दिनों पुराने मकान को ढहाकर फिर से निर्माण करा रहा है। वर्तमान में लगभग 15 फीट गहरे बेसमेंट का निर्माण चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे काम खत्म कर मजदूर सामान समेट रहे थे। इसी बीच अचानक मस्जिद की ...