सोनभद्र, जनवरी 10 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में ओबरा अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे अंडर 14 का फाइनल मैच में शाहगंज ने अनपरा को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। शाहगंज के सुंदरम पांडेय को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में टॉस जीतकर शाहगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 227 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। जवाब में उतरी अनपरा की टीम ने 21.2ओवर में ही आल आउट हो गई। शाहगंज की ओर से सुंदरम पांडेय ने 29 गेंद पर 73 रन और आदर्श चौबे ने 17 गेंद पर 29 बनाए। अनपरा की ओर से देवांश ने 25 गेंद खेल कर 23 रनों की पारी और पीयूष गुप्ता ने 29 गेंद पर 24 रन बना कर नाबाद रहे। वहीं गेंदबाजी में अनपरा की ओर से निखिल ने 6 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट और धैर्य ने 03 ओवरों ने 19 देकर 2 विकेट प्राप्त किया...