भागलपुर, जनवरी 21 -- सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शाहकुंड में एनटीपीसी कहलगांव द्वारा गोद लिए गए सैकड़ों यक्ष्मा मरीजों में से 15 मरीज को मंगलवार को फूड पैकेट वितरित किया गया। सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सौरभ सुमन ने बताया कि 15 टीबी मरीजों को मंगलवार को डॉक्टर खुस्तर आजमी और बीसीएम राकेश कुमार सिंह, रजत कुमार सिंह एवं सौरभ सुमन द्वारा मरीजों को निश्चय पोषण आहार के अंतर्गत फूड बास्केट का वितरण किया गया। ताकि मरीजों को दवा के साथ संतुलित पोषण युक्त भोजन मिल सके एवं स्वस्थ होकर खुशहाल जीवन जी सकें। साथ ही सभी मरीजों को सरकार द्वारा निश्चय पोषण योजना के तहत 1000 रुपये प्रति माह भी दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.