भागलपुर, फरवरी 7 -- थाना क्षेत्र के सरौनी पंचायत बकचप्पर निवासी और मुखिया उत्तम कुमार सिंह ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी, पिस्तौल के बट से मारने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने कहा कि इस मामले में उसी गांव के सूरज सिंह उर्फ बुद्धि और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह घटना चार फरवरी की रात उस समय हुई जब सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन कराकर मुखिया अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे। गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने कहा, मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.