भागलपुर, दिसम्बर 4 -- पूरे जिले में जांच को लेकर शाहकुंड में भी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण दुकान, खाद दुकान, स्वास्थ्य केंद्र और भूमि संबंधी मामलों की जांच की गई। भूमि सुधार उपसमाहर्ता अपेक्षा मोदी, प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार, सीओ डॉ. हर्षा कोमल की मौजूदगी में यह जांच की गई। प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय में चहारदीवारी की कमी, सुखसरोवर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 133 में लाइट की कमी पाई गई। शाहकुंड बाजार में खाद दुकान, पैरडोमनियामाल में जन वितरण दुकान, अंबा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं नियामतपुर में भूमि संबंधी मामलों को देखा गया। इस दौरान एमओ और बीपीआरओ भी मौजूद थे। भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने कहा कि कोई व्यापक गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.