भागलपुर, दिसम्बर 26 -- स्थानीय अंबेडकर मैदान में गुरुवार को एक निजी संस्थान द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बांका सांसद गिरिधारी यादव और क्षेत्रीय विधायक प्रो. डॉ. ललित नारायण मंडल ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों में विकास होता है। इससे शिक्षा का स्तर बढ़ता है। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक ईं. शरदेंदु कुमार, विनय कुमार, साधो यादव, नरेश चंद्र यादवेंदु सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...