भागलपुर, फरवरी 2 -- शाहकुंड। प्रखंड के मुंजत गांव में श्री-श्री 108 विष्णु महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया। इसके अलावा ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर गांव की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। उधर किसनपुर अमखोरिया गांव में रविदासजी के आश्रम का माघी पूर्णिमा के अवसर पर फीता काटकर एवं कैंडल जलाकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुखिया रंजना कुमारी, प्रतिनिधि राजाराम यादव, विभूति दास, प्रमोद राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...