भागलपुर, अप्रैल 21 -- थाना क्षेत्र के सरहा बहियार में शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा 33 केवीए की बिजली तार चोरी करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट अमरपुर के कनीय अभियंता द्वारा शाहकुंड थाना में दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता चला कि सरहा बहियार में 1800 मीटर तार और अन्य सामान चोरी की गई है। इस कारण विभाग को दो लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.