भागलपुर, फरवरी 25 -- स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका इंटर विद्यालय द्वारा ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को मोद नारायण इंटर विद्यालय अंबा ले जाया गया। यहां छात्राओं को सभी प्रकार के शिक्षण संबंधी उपकरणों एवं नई-नई विधाओं से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में छात्राएं, शिक्षक त्रिपुरारी एवं मो. परवेज ने रंगारंग कार्यक्रम से सभी का दिल जीत लिया। प्रोजेक्ट स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. इरफान ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंबा स्कूल के प्रधानाध्यापक मो. खुर्शीद आलम एवं दोनों विद्यालयों के उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...