भागलपुर, जनवरी 9 -- एसडीओ विकास कुमार ने गुरुवार को शाहकुंड पहाड़ी का भ्रमण किया। उन्होंने वागेश्वरी स्थान से गिरिवरनाथ पहाड़ी तक रोपवे निर्माण की सिफारिश की है। इस आशय का पत्र उन्होंने जिलाधिकारी को दिया है। साथ ही इसकी सूचना अन्य पदाधिकारी को भी दी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की भौगोलिक एवं धार्मिक महत्ता तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के हित में रोजगार सृजन, व्यापार में समृद्ध गुणोत्तर वृद्धि, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्रों का विकास किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। पहाड़ी पर पांच से छह सौ मीटर के बीच रोपवे निर्माण पर विचार किया जाना एक सकारात्मक पहल हो सकती है। इसका संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.