भागलपुर, जनवरी 24 -- शाहकुंड। प्रखंड के पचकठिया गांव में शुरू हो रहे नौ दिवसीय रामकथा को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। गांव के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले इस रामकथा को लेकर शाहकुंड दुर्गा मंदिर प्रांगण से जल भरकर पचकठिया गांव तक ले जायी गई। इससे पहले सुल्तानगंज से टैंकर में जल भरकर शाहकुंड लाया गया था। आयोजन समिति ने कहा कि 23 जनवरी से 31 जनवरी तक चलनेवाले इस आयोजन में कथावाचक के रूप में श्रीदेव संजय कृष्णजी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...