भागलपुर, फरवरी 3 -- प्रखंड के दरियापुर पंचायत अंतर्गत बोरगांव पांच नंबर वार्ड में पानी को लेकर लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि दो साल के दरम्यान नियमित रूप से दस दिन, पांच दिन करके पानी सप्लाई किया जाता था। पिछले चार माह से मोटर खराब होने के कारण उनलोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इसे लेकर पीएचईडी विभाग की कनीय अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने कहा कि मोटर खराब होने की वजह से चार महीने से पानी सप्लाई बंद है। उनके द्वारा विभागीय अभियंता से बात की गई है। उन्होंने समस्या के हल का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.