भागलपुर, मार्च 12 -- प्रखंड के दरियापुर पंचायत के बोरगांव इमली हाट के ग्रामीणों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। वार्ड नंबर चार में पड़नेवाले ग्रामीणों को इस रमजान के समय में भी शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। इसे लेकर बीडीओ राजीव रंजन ने कहा कि पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता को इसकी सूचना दी गई है। समस्या का जल्द हल किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया, विभाग ने पुराना मोटर लगा दिया था। जो बार-बार खराब हो जा रहा है। कई बार तो आपसी सहयोग से इसे ठीक कराया गया, लेकिन फिर खराब हो जा रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को भी कई बार कहा गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.