प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज-वाराणसी को जोड़ने वाली शास्त्री पुल पर सोमवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग से टकरा गया। दुर्घटना में क्षतिग्रसत ट्रक की केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने अथक प्रयास कर बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। इधर, हादसे की वजह से मंगलवार की सुबह दस बजे के बाद भी ट्रक के नहीं हटने से एक लेन पर जाम की विकट समस्या बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूंसी की तरह से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल के किनारे लगे रेलिंग में टकरा गया। तेज आवाज होने से राहगीरों व अन्य वाहन चालकों में खलबली मच गई। दुर्घटना में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गया। राहगीरों की सूचना पर दारागंज पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। देर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.