बोकारो, अगस्त 6 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या बाइस स्थित शास्त्री नगर, पटेल नगर और बाटा गली के लोग गंदगी के बीच रहने को विवश हैं। इसके अलावा बारिश होने पर मानो पूरी शास्त्री नगर और पटेल चौक के बीच सड़क जलमग्न हो जाती है। पानी निकासी के बाद कीचड़ से यहां की गलियां सन जाती है। इस वार्ड में जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण हल्की बारिश होने पर भी नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लग जाता है। साथ ही गंदगी के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कीचड़ के कारण कई लोग फिसलकर गिरकर घायल भी हो चुके हैं। गंदगी के कारण इस वार्ड में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जबकि फुसरो शहर में सफाई का जिम्मा नगर परिषद के 97 कर्मियों पर है। यहां स्थित कुल 28 वार्डों में प्रत्येक में 2-2 सफाईकर्मी नियुक्त किए गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.