रांची, फरवरी 6 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। लाल बहादुर शास्त्री चौक व्यवसाय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू से मिला। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने शास्त्री चौक के समीप प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को यथाशीघ्र शुरू करने के लिए किए गए प्रयासों पर उन्हें बधाई दी। साथ ही व्यवसायियों ने चौक के समीप सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि शास्त्री चौक के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए चौक के समीप शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा। नितिन गडकरी के प्रति जताया आभार: व्यवसाय संघ के प्रतिनिधियों ने केंद्र...