मिर्जापुर, जनवरी 9 -- मिर्जापुर, संवादाता l संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध जनपद के महाविद्यालयों में शुक्रवार से शास्त्री एवं आचार्य की परीक्षाएं शुरू हो गई l जिले के चार महाविद्यालय के परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में शास्त्री प्रथम एवं पंचम समेस्टर की हुई परीक्षा में कुल 132 परीक्षार्थी पंजीकृत थे l जिनमें 120 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी l जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे l नगर के बरियाघाट स्थित सनातन भैरव शंकर ब्रह्म संस्कृत महाविद्यालय, चुनार श्रीमती भगीरथी ट्रस्ट महाविद्यालय, आदर्श श्रीशिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय ड्रमण्डगंज और श्रीगोस्वामी तुलसीदास संस्कृत महाविद्यालय जमालपुर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...