रांची, नवम्बर 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। संस्कार भारती रांची महानगर व नाद ब्रह्म कला संस्थान की ओर से बीते रविवार को चिरंजीवी किड्स प्ले स्कूल, होंबई में शास्त्रीय संगीत समागम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो सुशील कुमार अंकन, ब्रिगेडियर (सेनि) अमर नारायण ने किया। कार्यक्रम में छात्र आरुष ने राग मालकौंस में सरस्वती वंदना व तराना तथा आद्या ने राग बागेश्वरी में छोटा ख्याल प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। गुरुओं की प्रस्तुति में गुरु जयप्रकाश सिंह ने राग पुरिया कल्याण, गुरु अमरेंद्र कुमार यादव ने राग यमन, तथा झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के व्याख्याता गुरु शिवकुमार एम ने राग मारुविहाग में खयाल व भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबला संगति गुरु सतीश कुमार मिश्र ने निभा...