हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पंडित चंद्रशेखर पंत देवभूमि शास्त्रीय संगीत मंच की ओर से शनिवार को मासिक शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, नृत्य और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर संगम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शर्मिष्ठा बिष्ट चक्रबर्ती के शिष्यों ने सरस्वती वंदना और राग बागेश्री गायन से किया। स्वर संगम संस्थान के विशेष तिवारी ने वायलिन पर राग यमन की प्रस्तुति दी। काशीपुर से आईं जसप्रीत कौर ने तबले की ताल से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। नृत्याकृति सोसाइटी के विद्यार्थियों ने जया पाठक के निर्देशन में कत्थक की प्रस्तुति दी। एमबीपीजी कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. गोविन्द बोरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यहां लता कुंजवाल, डॉ. जगमोहन परगाई, व्यापक जोशी, गोपाल जोश...