रांची, मार्च 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुर निषाद संस्था की ओर से प्रख्यात सितारवादक एवं संगीत गुरु स्वर्गीय पंडित प्रशांत ठाकुर की स्मृति में शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। सुरमयी संध्या श्यामली कॉलोनी स्थित इस्पात क्लब में शाम 6 बजे से शुरू होगी। मुख्य आकर्षण वड़ोदरा (गुजरात) के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शास्त्रीय गिटार वादक पंडित दीपक क्षीरसागर होंगे। पंडित दीपक आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के शीर्ष श्रेणी के कलाकार हैं। जमशेदपुर के युवा कलाकार देवार्घ रॉय का शास्त्रीय गायन होगा। समन्वयक देवप्रिय ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...