गुड़गांव, नवम्बर 14 -- गुरुग्राम। निनाद फाउंडेशन द्वारा किलकारी चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से आयोजित होने वाला वार्षिक कला उत्सव नाद गुंजन का तीसरा संस्करण इस बार 16 नवंबर को गुरुग्राम के एपिसेंटर अपैरल हाउस सेक्टर-44 में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह सांस्कृतिक संध्या विशेष रूप से निनाद फाउंडेशन की दस वर्षों की कलात्मक यात्रा को समर्पित है, जिसके चलते इस वर्ष की थीम कलात्मक उत्कृष्टता के एक दशक का उत्सव रखी गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुरुग्राम की मेयर राज रानी मल्होत्रा होंगी, जबकि फेस्टिवल डायरेक्टर नयनिका घोष सांस्कृतिक संध्या का संचालन करेंगी। नयनिका घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और ताल की सुरमयी प्रस्तुतियों से सजा मंच देशभर के ख्यात कलाकारों का संगम बनेगा। प्रमुख प्रस्तुतियां और कल...