जमशेदपुर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था डेनफीट इंटरनेशनल के तत्वावधान में शास्त्रीय नृत्य की विशेष बैठकी "नृत्य प्रभा" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर एवं कोलकाता से आए युवा एवं प्रतिभाशाली नृत्य कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दूरदर्शन प्रतिनिधि डॉ. राजेश कुमार लाल दास, सोनाली चटर्जी, डॉ. तापस कुमार चटर्जी, बिप्लब दत्ता एवं पी. के. नंदी द्वारा जल पात्र में पुष्प अर्पित कर किया गया। संस्था की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात शास्त्रीय नृत्य की मनोहारी दरबार सजी। कार्यक्रम की शुरुआत टीम डेनफीट द्वारा कथक शैली में प्रस्तुत "गणेश वंदना विद निरतत ढंग" से हुई। तत्पश्चात ...