वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय में कौस्तुभ जयंती समारोह के तहत दो दिवसीय शास्त्रीय गायन कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को पं. लालमणि मिश्र सभागार में हुआ। आमंत्रित विषय विशेषज्ञ प्रो. समीर दुबले हैं। 'शास्त्रीय गायन के रूप' विषय पर आयोजित कार्यशाला में राग-विस्तार, बंदिश, लयकारी और प्रस्तुति-पद्धति पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रथम दिवस पर प्रो. दुबले ने झपताल और एकताल की बंदिशों का अभ्यास कराया। हारमोनियम पर डॉ. विजय कपूर और तबला पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती ने संगत दी। कार्यक्रम में प्रो. संगीता सिंह, प्रो. प्रेम किशोर मिश्र, पं. कुबेरनाथ मिश्रा एवं प्रो. के. शशिकुमार उपस्थित रहे। संयोजक प्रो. संगीता पंडित और आयोजन सचिव डॉ. रामशंकर, डॉ. कुमार अंबरीश चंचल एवं सह-आयोजन सचिव डॉ. ज्ञानेश चंद्र पांडेय रहे।

हिंदी हिन्दु...