साहिबगंज, सितम्बर 14 -- साहिबगंज। शहर के पुरानी साहिबगंज में जन्मे पले शास्त्रीय गायक जनार्दन प्रसाद सिंह (75)का निधन बीते 12 सितम्बर को अहमदाबाद में इलाज के दौरान हो गया। वे अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पाकर उनके परिजनों सहित जानने वाले व शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनकेी प्रमुख शिष्यों में से पप्पू कुमार ने कहा की यह अत्यंत दुखद घड़ी है। उन्होंने बचपन से उनके सानिध्य में संगीत साधना की थी।वहीं मुकेश मिश्र ने कहा कि वो जो कुछ भी हैं उन्हीं की कृपा से है। उनके निधन से स्वयं को अब असहाय महसूस कर रहे हैं। वही कृष्ण बल्लभ सिंह ने कहा कि उनके जीवन में संगीत की ललक को सार्थक रूप देने का कार्य गुरुजी के सानिध्य में ही हुआ। समय समय और उनका मार्गदर्शन मिलता रहता था। अब बस उनकी यादें रह गई है। ब्रज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.