रुडकी, जनवरी 22 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के ऐतिहासिक परिसर में सात दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ विरासत महोत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। स्पिक मैके आईआईटी चैप्टर की ओर से आयोजित यह महोत्सव भारत की समृद्ध शास्त्रीय कलाओं, सांस्कृतिक परंपराओं और मानसिक कल्याण के संगम के रूप में मनाया जा रहा है। उद्घाटन संध्या की मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना और संगीतज्ञ डॉ. दीप्ति ओमचेरी भल्ला रहीं। उन्होंने केरल के पारंपरिक नृत्य मोहिनीअट्टम की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी परिष्कृत तकनीक और गहन भाव-भंगिमाओं के माध्यम से उन्होंने न केवल केरल की काव्यात्मक लय को जीवंत किया, बल्कि छात्रों को कला के आध्यात्मिक पक्ष से भी परिचित कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.