देहरादून, दिसम्बर 26 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने शुक्रवार को विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन कार्यों में वार्ड-42 कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है। विधायक ने बताया कि यह कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत किया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मौके पर कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...