गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 के वार्ड पार्षद रहे स्व. अमित बरदियार की छठी पुण्यतिथि बुधवार को शास्त्रीनगर में मनाई गई। शास्त्रीनगर स्थित अमित बरदियार छठ घाट में लोगों ने स्व. बरदियार को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में गिरिडीह शहर के कई लोग शामिल हुए और स्व. वार्ड पार्षद अमित बरदियार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि अमित बरदियार न सिर्फ एक वार्ड पार्षद थे, बल्कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल होते थे और काफी मृदुभाषी व्यक्ति थे। कहा गया कि उनके द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा आज भी होती है। मौके पर रंजय बरदियार, अनूप सिन्हा, राजकमल राजेश, रत्नेश दाराद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.