मेरठ, अगस्त 9 -- जीआईएस सर्वे के बाद आ रहे गृहकर बिल को देख लोगों के पसीने छूट रहे हैं। जो बिल सैकड़ों में आते थे वही अब हजारों में कर दिया गया है। नगर निगम गृहकर विभाग द्वारा कर समाधान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम के तीनों जोन में कर समाधान शिविर लगाया गया। गृहकर समस्या के निस्तारण के लिए पहुंचे लोगों ने नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाया। शुक्रवार को शास्त्रीनगर जोन में गृहकर को लेकर 32 आपतियां दर्ज कराई गईं, जिसमें 27 का निस्तारण किया गया। कंकरखेडा जोन में 26 आपत्तियों में से 18 का निस्तारण कराया गया। मुख्यालय जोन में पहुंचे लोगों को समस्या सुन रहे अधिकारी और राजस्व निरीक्षकों से नोकझोंक तक हुई। मुख्यालय जोन में 23 आपत्तियां दर्ज कराई गईं, जिसमें 20 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.